मेरे घर के सामने एक पेड़ है , जिसका नाम मुझे नहीं पता लेकिन जब रोज़ सुबह मैं उठ कर खिड़की के पास जा कर बैठती हूँ तो पेड़ के नीचे बिखरे हुए गुलाबी रंग के फूल मन को मोह लेते हैं ..... ऐसा लगता है कि किसी ने गुलाबी रंग की ख़ूबसूरत चादर बिछा दी हो ..... मैं हाथ में चाय का कप ले कर उसकी तरफ निहारती रहती हूँ !
जैसे दिन चढ़ता है तो सफ़ाई वाली आती है और उन फूलों को झाड़ू से समेट कर कूड़ेदान में डाल कर चली जाती है ! ..... लेकिन वो फूल तो अपना काम कर चुके ! सुबह की खिलती धुप में अपनी ख़ूबसूरती बिखेर कर वो किसी की आँखों को वो सुकून दे चुके हैं जो इन दिनों बहुत सुहाता है !
जीवन लम्बा हो ये ज़रूरी नहीं , पर जीना सार्थक हो जाए ये बहुत मायने रखता है ! ये खोज लेना की हम इस जीवन में क्यों आये हैं और इसको सार्थक कैसे बनाया जाए , इसके होने की सम्पूर्णता है ! ..... नहीं तो जी तो रहे ही हैं और एक दिन मर भी जाएंगे पर उस से पहले क्या ये खोज पाएँगे हम और बना पाएँगे अपने जीवन को सार्थक !
- मंजिता हुड्डा
Thursday, May 7, 2020
Tuesday, May 5, 2020
Lockdown days
Today is 5th May, 2020.
It's been 48 days . We are living a life called "Lockdown days". Everything is closed. Shops, Malls, schools, offices, park, Gym and even the most sensitive place of our religious sentimemts called temples, mosques and churches. In short the place of worship are also facing this unexpected phase called " Lockdown"
I never thought, Infact No one ever thought that A day like this will ever come, Hence No one was prepared for this , Not mentally, Not financially, not in any sense.
COVID -19 - A virus that is destryoing human life worldwide is still at its peak and we are just praying everyday that it goes away. But who knows when will it say goodbye to us.
In my entire life I have never seen such a disaster. Lakhs of people are dying worldwide becaus of this and No country is able to find a vaccine or a solution apart from social distancing.
Lockdown has showed a diffrent phase of life which everyone was ignoring for centuries.
Unfortunate thing in our country Bharat is that Many lives are starving because they are stuck and have nothing to eat.... No work, No money, No movement.... Though many people are helping them out but still its a dark phase and everyone is fighting to survive...
Some people say that COVID 19 is a revange of Nature against Human as we are destroying it for many years for our benefits. Some say that it is going to be cleansing of world from Human lives as there are too many people. Nobody knows the actual fact.
I just hope that we learn from it and become a better person after lockdown days.
Anyway, I can not describe everything about this lockdown in a small blog as there are too many things to talk about, but all I want to say is that let's pray that this phase passes away soon and we are back to our Normal life and lets start behaving like a Human in the coming days..........

Friday, April 24, 2020
ख़याल
मैंने आँखे बंद करी ..... नींद पलकों पे बैठी थी , लेकिन अचानक फिर से वो ही ख़याल दिमाग में आ गया , जो अक्सर नींद को पलकों से बाहर धक्का मार देता था ..... मैं कितना भी नींद का हाथ पकड़ कर उसे रोकने की कौशिश करती , पर वो मेरा हाथ छुड़ा कर कई मीटर दूर जा कर बैठ जाती और मुझे टुकर टुकर देखने लगती ! और फिर हमेशा की तरह वो ख़याल मुझ पर हावी होने लगता , मानो मेरे दिलो दिमाग पर उसी का राज चलता है .... मैं बहुत हाथ-पैर मारती, छटपटाती , पर वो ख़याल मुझे पे दया नहीं करता , बल्कि मेरे छटपटाने पर मुस्कुराने लगता और भरपूर कौशिश करता की मेरी आँख से आँसू छलक जायें .... मैं कभी कबार बेबस हो कर आँसुओं को भी बहा देती .... लेकिन मेरे आँसू बहाने से तो उसका हौंसला और बढ़ जाता और वो घंटो तक अपना तांडव मेरे भीतर करता रहता ..... मैं लाचार सी हो कर सामने वाली दीवार को घूरने लगती...... मेरी और मेरे उस ख़याल की लड़ाई में हमेशा वो ही जीतता था ! ..... जानते हैं क्यों ? क्यूंकि वो ख़याल किसी पराये का नहीं था , बल्कि किसी अपने का था !
जब कोई पराया दर्द देता है ना तो उस दर्द से जन्में ख़याल इतने मज़बूत नहीं होते कि आपको अपने वश में ज़्यादा दिन तक रख सकें , लेकिन जब कोई अपना दर्द देता है तो उनसे पनपे ख़याल फ़ौलादी होते हैं और उम्र भर आपको अपनी जकड़ में लिए रहते हैं ! और ऐसे ख़यालों के सामने नींद और चैन दोनों आने से कतराते हैं .... ख़ैर जैसे जैसे रात गहरी होने लगी तो उस ख़याल को भी शायद नींद आ गयी और उसने चले जाने का मन बनाया और बेचारी मेरी नींद जो पिछले कई घंटों से बाहर बैठी थी , मेरी पलकों के रास्ते मुझ तक पहुंच ही गयी ....
अब मैं रातों को ज़्यादा नहीं सोती , अक्सर सामने वाली दीवार को घूरती रहती हूँ ..... क्या पता एक दिन वो ख़याल घबराकर वापस चला जाए ......
Thursday, April 2, 2020
" कुछ बातें "
कुछ बातें दिल ही में रह जाती हैं ! ना उन्हें हम कागज़ के पन्नो पे उतार पाते हैं , और ना ज़ुबान पे ला पाते हैं, वो दिल में ही पैदा होती हैं और वहीं अपना दम तोड़ देती हैं ! उनका जीवन बिल्कुल शून्य होता है, जहाँ से शुरू.. वहीँ ख़त्म ! पर ये ही वो हैं जो हमे सबसे ज़्यादा प्यारी भी होती हैं और सबसे ज़्यादा परेशान भी करती हैं ! ये बातें अक्सर मन बना लेती हैं की आज तो हम दिल से ज़ुबान तक का सफर तय करके ही रहेंगी, और पूरे जोश में वो दिल में खलबली मचाने लगती हैं , की शायद हम उनको अपनी ज़ुबान तक पंहुचा दें । लेकिन आखिर में वो फिर एक बार थक कर बैठ जाती हैं, और हम फिर से उन्हें शून्य बना देते हैं ……… हम डरते हैं, या शायद हम इन बातों को इतना प्यार करते हैं, की इन्हें ज़ुबान पे ला कर कोई स्वाद नहीं चखाना चाहते , इस डर से की कहीं इन्हें कड़वा स्वाद नसीब हुआ तोह ? ……. हम इन्हें समझा बुझा कर फिर से दिल के एक कोने में बिठा देते हैं !
फिर एक दिन हमें दिल भारी सा लगने लगता है , और हम खुद इन बातों को बहार निकाल फेंकने का सोचते हैं , और मन बना लेते हैं की आज इनको दिल से धक्के मार कर बहार निकाल ही देंगे ! लेकिन ना जाने फिर ऐसा क्या हो जाता है कि हम फिर से इन बातों को वहीँ उसी कोने में छोड़ कर यहाँ वहां देखने लगते हैं । शायद इनके बहार आने के परिणाम से डरने लगते हैं, या यूँ कहें कि डरते नहीं हैं, पर ये जानते हैं कि इनका "भला" दिल के अंदर रहने में ही है ! बहार आ कर वो इस भीड़ में कहीं खो जाएँगी , लोग उनको अपने पैरों तले कुचल देंगे और उनको कोई भी नहीं समझ पायेगा …………. ये ही तो होते आया है हमेशा !
Monday, February 10, 2020
lost
What do I write..... I am lost.... I am lost as who I am or who I was and who I am going to be. My Image as "I" is broken and shattered. I am trying to gather it and stand again to become who I am.
I suffer because of my emotional attitude, I suffer because I made my own world and now I find someone destroying this world and I am unable to do anything. I suffer because perhaps I made some wrong decisions in life. I suffer because of being " Who I am"
I lost my self and and I am fighting to get it back without disturbing things around me and that is disturbing me a lot.
I want courage to stand again the way I used to be always.
Just thinking of getting out of this all.
Dear God give me the power to stand out, wisdom to understand and courage to deal with " Who I am"
21:04 pm @ Mumbai

Tuesday, September 3, 2019
समय
मेरे अच्छे और बुरे वक़्त के बीच जो समय होता है वो मेरा favourite है ! न उसके जल्दी से निकल जाने की ख्वाइश होती है और न ही उसके रुके रहने की तमन्ना ! ना आसुंओ से जाने की गुज़ारिश करनी पड़ती है और न ख़ुशी से थोड़ा और ठहरने की मिन्नत !
पर कम्बखत अपना तो ये "बीच का समय" भी नहीं होता , ये भी एक दिन आँख मिचौली खेलता हुआ निकल जाता है, बिना बताये और बिना अलविदा बोले.
- मंजिता हुड्डा
पर कम्बखत अपना तो ये "बीच का समय" भी नहीं होता , ये भी एक दिन आँख मिचौली खेलता हुआ निकल जाता है, बिना बताये और बिना अलविदा बोले.
- मंजिता हुड्डा
Sunday, September 1, 2019
क्या मुश्किल है
क्या मुश्किल है, ज़िन्दगी की आसान राहों पे चलना और Self Guilt में जीना या ज़िन्दगी के उन् रास्तो पे जाना जहाँ लोग जाने से कतराते हैं और हर पल डरना ......
क्या मुश्किल है, दफ्तर में हर रोज़ अपने काम से खुश न होना पर फिर भी ताउम्र वही नौकरी करते जाना या फिर नौकरी छोड़ कर नयी राहें तलाशना और मन में अपनी राहों के बारे में बार बार सोचना .........
क्या मुश्किल है, बुराई को देख कर रास्ता बदल लेना या बुराई और भलाई में फर्क ही खो बैठना ......
क्या मुश्किल है , सच जान लेना या सच का सामना करना .........
क्या मुश्किल है, सपनों से उम्मीद लगाए रखना या सपनों से दोस्ती कर बस उनके साथ खेलते रहना .........
क्या मुश्किल है, गुज़रती शामों की तन्हाई में बैठना या डरावनी रातों में जागना ..........
क्या मुश्किल है, इस जीवन के खेल में बिना हार जीत के एहसास के खेलना या इस खेल में हर हार पे रोना और हर जीत पे मुस्कुराना .......
क्या मुश्किल है, हम सबसे अलग हैं कहके सुबह घर से निकलना और फिर भीड़ में जा मिलना और चलते जाना, या हम सबसे अलग हैं सोच कर खुद को घर की चार दीवारों में कैद कर लेना .................
क्या मुश्किल है, खुद को पहचान लेना या खुद को पहचान देना ........

Subscribe to:
Posts (Atom)